30/03/2026
धनबाद : धनबाद नगर निगम की पहली बोर्ड मीटिंग सोमवार को बाबुडीह स्थित विवाह भवन में आयोजित की जा रही है. बैठक में महापौर संजीव सिंह, उप महापौर अरुण कुमार चौहान, नगर आयुक्त आशीष कुमार गंगवार समेत सभी 55 वार्डों के पार्षद और निगम अधिकारी मौजूद हैं. इस अहम बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए शहर की नागरिक सुविधाओं से जुड़ी वार्षिक कार्य योजना को मंजूरी दी जानी है.बैठक के बीच कुछ पार्षदों ने कहा कि प्रस्तावित योजना में 17 वार्डों को पूरी तरह नजरअंदाज किया गया है, जबकि अन्य वार्डों में कई-कई योजनाएं शामिल की गई हैं.पार्षदों की मांग है कि: सभी वार्डों में योजनाओं का समान वितरण हो और विकास कार्यों में पारदर्शिता और संतुलन रखा जाए.अब देखना होगा कि इस विरोध के बीच नगर निगम बोर्ड क्या फैसला लेता है और क्या सभी वार्डों को बराबरी का हक मिल पाता है या नहीं.