30/03/2026
रिपोर्ट : वरुण वैध
केंदुआ : धनबाद नगर निगम के वार्ड संख्या 12 के जन समस्याओं को लेकर सोमवार को युवा समाजसेवी सूरज वर्मा ने धनबाद महापौर संजीव सिंह को 9 सूत्री ज्ञापन सौंपा. उन्होंने अपने ज्ञापन में हिंदू मछली केंदुआ सब्जी मंडी और मछली पट्टी रोड के दोनों बगल नाली के गंदे पानी का जल जमाव की निकासी की व्यवस्था जल्द की जाए, वार्ड में विवाह कार्यक्रम हेतु वातानुकूलित विवाह भवन का निर्माण कराया जाए जिससे आसपास क्षेत्र के लोगों को नियम की सुविधा का लाभ मिले,वार्ड में पेयजल से वंचित परिवारों को हर घर नल अमृत योजना से जोड़ा जाए, केंदुआडीह पांच नंबर छठ तलाब घाट का पूर्ण रूप से निर्माण कराया जाए, केंदुआडीह थाना के समक्ष चिल्ड्रन पार्क को अतिक्रमण मुक्त कर सौंदर्यकरण कराया जाए, सब्जी मंडी से लेकर केंदुआ चार नंबर श्रीलेखा हाल से लेकर केंदुआ बाजार होते हुए नीमतल्ला तक एवं केंदुआडीह थाना मोड़ से लेकर आईबी क्षेत्र तक पीसीसी सड़क का निर्माण कराया जाए, तेंदुआ पांच नंबर देवी स्थल प्रांगण एवं मछली पट्टी मोड में हाईमस्ट लाइट व्यवस्था किया जाए. श्री वर्मा ने महापौर से नम्र निवेदन कर उपरोक्त सभी विषय पर गंभीरता पूर्वक विचार करते हुए सभी समस्याओं का समाधान करने की माँग किया.मौके पर रंजीत महतो,रंजीत पासवान, अमन पासवान, विकास पासवान,निशान पासवान,अंशुमान सिकदार,अभिषेक वर्मा,जाहिद कुरैशी, राजीव कुमार उपस्थित थे.