05/04/2026
रिपोर्ट : वरुण वैध
ईस्ट बसुरिया : जनता मजदूर संघ असंगठित ( बच्चा गुट) ईस्ट बसुरिया कोलियरी कें शाखा अध्यक्ष बने समाजसेवी रंजीत प्रसाद ने रविवार को रेगुनी बस्ती के मल्लाह चौक में प्रेस वार्ता का आयोजन किया. प्रेस वार्ता में मौजूद लोगों ने नवनिर्वाचित शाखा अध्यक्ष रंजीत प्रसाद को फूल माला पहनकर एवं बुके के देकर स्वागत किया. इस वार्ता के जरिए रंजीत प्रसाद ने कहा कि मजदूर हित के साथ इस क्षेत्र के असंगठित मजदूरों की समस्या को दूर करना व प्रभावित को रोजगार व अन्य समस्याओं से निदान दिलाना, संगठन को मजबूत बनाना मेरी पहली प्राथमिकता होगी.बतादे की महामंत्री अभिषेक सिंह के कहने पर 31.3.26 को कुसुंडा एरिया 6 के क्षेत्रीय अध्यक्ष मैं एक आवश्यक बैठक कर ईस्ट बसुरिया कोलियरी मैं जनता मजदूर संघ असंगठित के शाखा पदाधिकारियो एवं कार्यकारिणी समिति के सदस्यों का चयन किया था. जिसमें रंजीत प्रसाद को अध्यक्ष नरेश रजक को उपाध्यक्ष राजू रजक को सचिव गोपी निषाद को 100 सचिव मुकेश कुमार मल्ला कोषाध्यक्ष प्रेम रजक को सहायक कोषाध्यक्ष कें साथ 44 कार्यकारिणी समिति के सदस्यों का चयन किया गया था.मौके पर मुख्य रूप से गोपी निषाद, राणा दत्ता,असीम दत्ता, राजू रजक,मुकेश निषाद, महेश निषाद,अजय निषाद, दुखन निषाद,रमेश निषाद, संजीत निषाद, रवि कुमार, अजय निषाद, अमन कुमार, मुन्ना यादव, चंदन हाड़ी,राज सिन्हा, रोहन महतो उपस्थित थे.