05/04/2026
रिपोर्ट : वरुण वैध
केंदुआ : जनता मजदूर संघ असंगठित ( बच्चा गुट) गोंन्दुडीह कोलियरी कें शाखा अध्यक्ष बने मुन्ना यादव. कार्यकताओं ने मुन्ना यादव को फूलो का माला पहनकर स्वागत किया.मुन्ना यादव ने कहा कि मजदूर हित के साथ इस क्षेत्र के असंगठित मजदूरों की समस्या को दूर करना व प्रभावित को रोजगार व अन्य समस्याओं से निदान दिलाना, संगठन को मजबूत बनाना मेरी पहली प्राथमिकता होगी.बतादे की महामंत्री अभिषेक सिंह के कहने पर दिनांक 31.3.26 को कुसुंडा एरिया 6 के क्षेत्रीय अध्यक्ष ने एक आवश्यक बैठक कर गोंन्दुडीह कोलियरी मैं जनता मजदूर संघ असंगठित के शाखा पदाधिकारियो एवं कार्यकारिणी समिति के सदस्यों का चयन किया था.जिसमें मुन्ना यादव को अध्यक्ष, अजय पासवान को उपाध्यक्ष,आशीष रवानी को सचिव,अमित प्रमाणिक को सह सचिव,सोनू सिंह को कोषाध्यक्ष,बिटटू सिंह को सहायक कोषाध्यक्ष कें साथ 50 कार्यकारिणी समिति के सदस्यों का चयन किया गया था.