05/04/2026
रिपोर्ट : वरुण वैध
केंदुआ : भारतीय जनता पार्टी के केंदुआ मंडल के अंतर्गत कुस्तौर 10 नंबर में पंडित-आध्यात्मिक प्रशिक्षण महाअभियान कार्यक्रम के तहत दोदिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन रविवार को किया गया. शिविर का उद्घाटन शनिवार को विधायक राज सिन्हा ने किया था.प्रशिक्षण शिविर में उपस्थित कार्यकर्ताओं को पार्टी के वरीय नेताओं ने प्रशिक्षण के दौरान कई अहम जानकारियां दी.ताकि कार्यकर्ता संगठन को सशक्त और मजबूत संगठन बनाने की दिशा में कार्य कर सके और पार्टी को मजबूत बनाए.दो दिवसीय कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देने के लिए विधायक राज सिन्हा,जिलाध्यक्ष श्रवण राय,वरीय नेता रवि सिन्हा,शेखर सिंह,चन्द्रशेखर सिंह, मानस प्रसुन्न, पंकज सिन्हा शामिल हुए.कार्यक्रम की अध्यक्षता रंजय सिंह ने किया, कार्यक्रम प्रभारी नरेंद्र त्रिवेदी मुख्यरूप से उपस्थित रहे.कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम गीत से हुई और समापन जनगण मन के साथ हुई.शिविर में मुख्य रूप से जिला मंत्री अभिमन्यु कुमार,शशि भूषण सिंह,नवीन वर्मा,मेघनाथ वर्मा,कपिल देव कुमार,रंजीत सिंह, पिंकी देवी,पूना सिंह,मीना देवी, संगीता देवी,रामकेश गुप्ता,राजा भोवरी,संतोष बाउरी,बैजनाथ बाउरी,राय मनोज असैन,विकी रवानी,विकास रवानी,राजीव,मिथुन कुमार,राजेश गुप्ता सहित अन्य शामिल थे.