05/04/2026
कतरास : टांडाबारी स्थित भू-धंसान प्रभावित क्षेत्र का बीसीसीएल अधिकारियों, पुलिस और सीआईएसएफ की संयुक्त टीम ने निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने इलाके में रह रहे ग्रामीणों को सख्त हिदायत दी कि वे खतरे वाले क्षेत्र में अनावश्यक रूप से आवाजाही न करें।अधिकारियों ने बताया कि मौसम विभाग द्वारा अगले चार दिनों तक बारिश की संभावना जताई गई है, जिससे भू-धंसान का खतरा और बढ़ सकता है। ऐसे में लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की अपील की गई है।वहीं दूसरी ओर, जरेडा (JREDA) की टीम ने एरिया-3 के जीएम कार्यालय में बैठक कर अब तक किए गए पुनर्वास कार्यों की समीक्षा की। बैठक के दौरान यह जानकारी जुटाई गई कि कितने लोगों का पुनर्वास किया गया है और कितने प्रभावितों को विस्थापित किया गया है।बताया जा रहा है कि जरेडा की टीम सोमवार को प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर जमीनी स्थिति का आकलन करेगी।