06/04/2026
धनबाद : धनसार कुसुंडा एरिया के धनसार न्यू दिल्ली बस्ती में आज अहले सुबह कुसुंडा के सीआईएसएफ टीम ने ट्रांसपोटिंग के द्वारा कोयला चोरी करने वाले चोरों पर अपनी सख्ती दिखाई और ट्रांसपोटिंग रोड से करीब दो हाइवा अवैध कोयला को जब्त किया है.साथ ही मौके पर से एक मोटरसाइकिल को भी पकड़ा है.इस अभियान से कोयला चोरों के बीच हरकंप मच गया.वही सीआईएसएफ के अधिकारियो ने बताया की बीच बीच में इस तरह के अभियान चलता रहेगा.