07/04/2026
रिपोर्ट : वरुण वैध
धनबाद : कुसुंडा क्षेत्र अंतर्गत धनसार कोलियरी कें लाहवेरा पार्क में मंगलवार को यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन (एटक) की कुसुंडा क्षेत्रिय कमिटी की बैठक कुसुंडा क्षेत्रिय अध्यक्ष कॉ० छोटू राम की अध्यक्षता में हुई। उक्त बैठक में सभी शाखा के पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित थे। बैठक में संघ को मजबूत बनाने एवं सदस्यता बढ़ाने पर जोर दिया गया एवं श्रमिको के प्रमोशन, SLP, आवास का मरमत, पानी, बिजली एवं अन्य समस्याओं पर चर्चा किया गया। बैठक का संचालन कॉ० योगेश्वर महतो एवं धन्यवाद ज्ञापन अमित कुमार ने किया।बैठक में मुख्य रूप से कॉ० शिशिर कुमार महतो बी० सी० सी० एल० सेफ्टी बोर्ड सदस्य एवं एस कुमार, मोहन राम, हरिचरण चौहान, चंदन कुमार, अनुज पासवान, प्रवीण कुमार, राजीव सिन्हा, पंकज कुमार, शिवचरण महंत, सरजू पंडित, शिव प्रसाद मुखर्जी, पंकज कुमार महतो, केदार यादव, भरत लाल भारती, निरंजन कुमार, फागुन तांती, राजू प्रमाणिक, मो० अफरोज, दीपक कुमार, नंदू नोनिया, सीताराम आदि उपस्थित थे।