07/04/2026
धनबाद : मायुम धनबाद कोयलांचल शाखा धनबाद ने बैंक मोड़ चेम्बर ऑफ़ कॉमर्स एवं मायुम धनबाद शाखा के संयुक्त तत्वाधान में मंगलवार को विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर एक दिवशिय “रक्तदान एवं निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर न्यू मार्केट बैंक मोड़ स्थित “बैंक मोड़ चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स” के कार्यालय में “एसजास सुपर स्पेशलिटी अस्पताल, धनबाद के ब्लड सेंटर” के सहयोग से संपन्न हुआ.रक्तदाताओं ने मानव सेवा हेतु अपना रक्तदान किया जिस पर संस्था ने उन्हें अपना यह स्लोगन "आपका रक्त किसी का जीवन, आपकी सुरक्षा हमारा मिशन” रखते हुए उन्हें एक-एक सुरक्षा हेलमेट उपहार स्वरुप दिया.कुल 63 रक्तवीरों ने अपना रक्दान किया साथ ही 119 लोगों ने अपना स्वास्थ्य जाँच करवाया.इस शिविर में धनबाद के कई प्रतिष्ठित लोगों के साथ साथ आर बी एल बैंक के ब्रांच हेड एवं उनकी पूरी टीम ने भी अपना रक्तदान किया.इस शिविर में धनबाद ड्रग एसोसिएशन ने भी सभी दाताओं को ओआरएस दिया.इस शिविर को सफल बनाने हेतु प्रमोद गोयल (अध्यक्ष, बैंक मोड़ चैम्बर), लोकेश अग्रवाल (महासचिव, बैंक मोड़ चैम्बर), संदीप मुख़र्जी (कोषाध्यक्ष, बैंक मोड़ चैम्बर), विकाश पटवारी, अजय तायल, धनबाद ड्रग एसोसिएशन अध्यक्ष ललित अग्रवाल, विवेक लिल्हा, नीरज अग्रवाल, मायुम धनबाद शाखा अध्यक्ष राहुल अग्रवाल, कमलेश अग्रवाल, कांग्रेस व्यापार प्रभात सुरोलिया, शिव शंकर चौधरी अधिवक्ता (अध्यक्ष, मायुम धनबाद कोयलांचल शाखा), बिनीता अग्रवाल (सचिव, मायुम धनबाद कोयलांचल शाखा), राज किशोर खण्डेलवाल, प्रिंस कथूरिया, शुभम मित्तल, रमा भिमसरिया, विष्णु भिमसरिया, शुभम तायल, अंकिता तायल, अंकित बंका, संजय पटवारी, रविन्द्र चमरिया, साक्षी पटवारी, शीतल बलासिया, हर्षिता बलासिया, अनिल चौधरी, बबिता चौधरी, नितिन पटेल, अमित जैन, प्रवीन अग्रवाल, कृष्णा खैतान, सुशील नार्नोली व् अन्य सभी सहयोगीगण एवं समाजबंधूगण उपस्थित रहें साथ ही साथ एसजास अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मीगण एवं ब्लड सेंटर कि पूरी टीम मौजूद रही.