08/04/2026
रिपोर्ट : वरुण वैध
केंदुआ : बुधवार को टाइगर फोर्स के कार्यकर्ताओं ने नियोजन सहित अपनी 14 सूत्री मांगो क़ो लेकर कुसुंडा एरिया 6 गोधर कुसुंडा कोलियरी में संचालित आर. ए प्रोजेक्ट (BLA) आउटसोर्सिंग कंपनी का काम बंद कर धरना पर बैठ गए. प्रबंधक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.धरना कें नेतृत्व टाइगर फोर्स के महामंत्री अवधेश पासवान कर रहे थे. वही धरना में शामिल टाइगर फोर्स के नेता विक्रम कुमार ने कहा कि स्थानीय बेरोजगार आज अपने हक से वंचित है मगर इस पर किसी का ध्यान नहीं है अगर जल्द ही हमारी मांगो पर विचार नहीं किया गया तो हम लोगो का धरना जारी रहेगा. करीब 7 घंटा आउटसोर्सिंग का कार्य बाधित रहा इसके बाद आउटसोर्सिंग प्रबंधक नवीन कुमार के आश्वासन पर चक्का जाम आंदोलन को स्थगित कर दिया गया.मौके पर पप्पू राम शिव कुमार मनीष कुमार जितेंद्र कुमार मुरारी कुमार शंभू राम सीमा देवी मंगल कुमार जयमाला देवी पूजा देवी सिकंदर कुमार अनिल कुमार गोलू कुमार राजीव कुमार संजय राम आदि उपस्थित थे.