09/04/2026
रिपोर्ट :वरुण वैध
केंदुआ : लोयाबाद बॉसजोड़ा रेलवे साइडिंग में गुरुवार की सुबह रेल पटरियो कें बिच 58 वर्षीय सरदार बलदेव सिंह का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फेल गई.मिली जानकारी कें अनुसार मृतक पंजाब का रहने वाला था.वह मदनाडीह में एक व्यक्ति कें घर अकेला ही रहता था.वह चालक था और निजी वाहन चलता था.सुचना मिलने पर लोयाबाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कें लिए धनबाद भेज दिया है.प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आज सुबह करीब साढ़े आठ बजे साइडिंग में कोयला लेने के लिए आया था कि इसी बीच एक तरफ से धनबाद चंद्रपुरा सवारी गाड़ी तथा दुसरी तरफ से मालगाड़ी गुजर रही थी वह उसी के बीच में रह गया.वह वहीं पर गिर पड़ा संभवतः सर के पीछे पत्थर से चोट लग जाने से उसकी मौत हो गई.पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस बात का खुलासा होगा क्यूंकि उसका बायान पैर में हल्का चोट है.