11/04/2026
रिपोर्ट : वरुण वैध
केंदुआ : न्यू गोधर कुसुंडा कोलियरी क्षेत्र के गोधर काली बस्ती के पास संचालित आरए माइनिंग के ई-पैच में शनिवार को एटक यूनियन समर्थकों के अनिश्चित्कालीन चक्का जाम आंदोलन के दौरान कामकाज बाधित हो गया.घटना के दौरान आंदोलनकारियों और कंपनी प्रबंधन के बीच विवाद की भी सूचना है.जबकि दोनों पक्षों के दावे अलग-अलग हैं.पुलिस मामले की जांच कर रही है.बताया गया है कि यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन (असंगठित) के बैनर तले कुछ लोग पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत नियोजन समेत सात सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन चक्का जाम करने पहुंचे.इस दौरान नारेबाजी करते हुए कंपनी का काम बंद करा दिया गया.कंपनी प्रबंधन के अनुसार, आंदोलन के दौरान कुछ लोगों ने जबरन माइंस में प्रवेश कर कार्य बाधित किया और प्रोजेक्ट इंचार्ज बबलू पात्रो के साथ मारपीट की जिससे वे घायल हो गए.कंपनी ने इस संबंध में स्थानीय प्रबंधन और पुलिस को लिखित शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है.वहीं यूनियन नेता गुड्डू चौहान और राजकुमार राजवार ने इन आरोपों को खारिज किया है.उनका कहना है कि आंदोलन पूर्व सूचना और नियमानुसार किया गया था तथा किसी तरह की मारपीट नहीं हुई.उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी उन्हें दबाव में लेने के लिए साजिशन आरोप लगा रही है.सूचना मिलने पर केंदुआडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर स्थिति को नियंत्रित किया और घायल प्रोजेक्ट इंचार्ज को इलाज के लिए धनबाद भेजा गया.आंदोलनकारीयों से कहा गया कि आपके यूनियन से वार्ता कें बाद ही आउटसोर्सिंग का काम चालू किया जाएगा उसके बाद आंदोलनकारी वहां से हट गए.केंदुआडीह थाना प्रभारी प्रमोद पांडेय ने बताया कि मामले में दोनों पक्षो की ओर से शिकायत मिली है. एक
पक्ष न्यू गोधर कुसुंडा कोलियरी पीओ के आवेदन पर गुड्डू चौहान,आकाश वर्मा,सन्नी चौहान,राजेश चौहान,राजकुमार राजवार सहित 50/60अज्ञात लोगो के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.दूसरे पक्ष नीलू बाउरी ने प्रोजेक्ट इंचार्ज बबलू पात्रो एवं उनके साथ आऐ सात आठ अज्ञात व्यक्तियों ने मेरे साथ अभद्र व्यवहार ओर जाती सूचक दो का प्रयोग करते हुए मारपीट किया ओर मुझे जमीन पर पटक दिया इससे मैं गंभीर रूप से घायल हो गई.फिलहाल नीलू बाउरी का ईलाज पुटकी कें एक निजी नर्सिंग होम में चल रहा है.