13/04/2026
रिपोर्ट : वरुण वैध
केंदुआ : सोमवार को केन्दुआडीह कोलियरी के गैस प्रभावित क्षेत्र में रह रहे लोगो को बेलगढ़िया पुनर्वास को जागरूक करने के लिए बीसीसीएल मुख्यालय से आए अधिकारियों के साथ स्थानीय प्रबंधन ने अभियान चलाया.इस दौरान अधिकारियों की टीम ने केंदुआ नया धौड़ा,राजपूत बस्ती सहित अन्य गैस प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया.प्रभावितों से बातचीत की व पुनर्वास को लेकर आनेवाले प्रभावित लोगो की समस्याओं को सुना.अधिकारियों की टीम ने गैस प्रभावित क्षेत्र को खतरनाक बताते हुए सुरक्षित स्थान पर रहने का सलाह प्रभावित परिवारों को दिया.इस दौरान प्रभावित परिवारों ने बेलगढ़िया जाने के सवाल पर अधिकारियों से कहा कि वहां जाने से तत्काल कोई रोजगार नहीं उपलब्ध हो पाएगा.जो सुविधाएं यहां हमलोगों के पास है.वैसी सुविधा बेलगढ़िया में नहीं है. यहां के लोग पुनर्वास चाहते है अगर एक मुश्त मुआवजा राशि और बैलगाड़ियां में बने क्वार्टर का लागत मूल्य मिले जाए तो.अधिकारियों ने लोगो को हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया.टीम में बीसीसीएल मुख्यालय से शशी प्रकाश, (जेएमपी), आरएस दुबे, (एचआरडी), आरके सिंह, (भूसंपदा), एसके सिंह (सुरक्षा एवं बचाव), रमेश महतो(जरेडा), जीएम जीसी साहा, एजीएम एन राय पीबी एरिया भू संपदा पदाधिकारी प्रमोद कुमार, जेएमपी नोडल पदाधिकारी पीबी एरिया रमेश कुमार, निर्मल कुमार, नीरू मंडल, नसीमुद्दीन मियाँ सहित अन्य लोग दौरा में शामिल थे.