16/4/2026
AKS डेस्क
धनबाद : कोयलांचल धनबाद में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर ‘ऑपरेशन ट्रांसफर’ चलाया गया है.इस कार्रवाई के तहत 18 थाना और ओपी (आउट पोस्ट) प्रभारियों का तबादला किया गया है.कई मौजूदा प्रभारियों को लाइन क्लोज कर दिया गया है, जबकि नए अधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं.एसएसपी प्रभात कुमार द्वारा जारी आदेश के बाद पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है.माना जा रहा है कि यह फेरबदल परफॉर्मेंस रिव्यू और क्राइम कंट्रोल को ध्यान में रखकर किया गया है। चारा ओपी प्रभारी को इधर से उधर किया गया है.हटाये गये 11 थानेदारों को पुलिस लाइन भेजा गया है.
👉इन थानों में बदले गए प्रभारी
ट्रांसफर के तहत मैथन, पंचेत, गलफरबाड़ी, महुदा, सुदामडीह, रामकनाली, भूली,गौशाला, धर्माबांध, कपुरिया, दोनों महिला थाना, एससी-एसटी थाना समेत कई महत्वपूर्ण थाना और ओपी में नए प्रभारी की तैनाती की गई है। मैथन ओपी, पंचेत ओपी, कपुरिया ओपी प्रभारी को
👉किसे मिली कहां जिम्मेदारी
भूली ओपी प्रभारी के रूप में विश्वजीत ठाकुर को जिम्मेदारी सौंपी गई है.मैथन ओपी में अभिरव कुमार को प्रभारी बनाया गया है.धनबाद थाना के जेएसआई सुजीत सिंह को पंचेत ओपी का प्रभार मिला है.आकष्ट अमन को सुदामडीह थाना प्रभारी बनाया गया है.ट्रैफिक थाना से एसआइ शंभुनाथ सिंह को गौशाला ओपी प्रभारी बनाया गया है.शेखर कुमार को गलफरबाड़ी का जिम्मा दिया गया है.पंचेत ओपी प्रभारी रहे प्रभात रंजन अब तिसरा थाना के प्रभारी होंगे.सरायढेला थाना के जेएसआई बाल मुकुंद सिंह को अलकडीहा ओपी भेजा गया है.राजगंज थाना की पूर्व प्रभारी अलीशा कुमारी को रामकनाली ओपी की कमान दी गई है.जोरापोखर के जेएसआई शैलेंद्र शर्मा को भागाबांध ओपी प्रभारी बनाया गया है.सरायढेला के जेएसआई धीरज कुमार को धर्बांमाध ओपी की जिम्मेदारी दी गई है.महुदा थाना में नए प्रभारी के रुप में पवन पाठक की पोस्टिंग की गई है.जोगता थाना के जेएसआइ अकबर खान को मनियाडीह थाना प्रभारी बनाया गया है.धनबाद थाना प्रभारी से जेएसआइ राजेश कुमार को लोदना ओपी प्रभारी का जिम्मा है.अमृता खलखो को कपुरिया ओपी प्रभारी बनाया गया है.बिगन सोय को महिला थाना प्रभारी धनबाद की कमान दी गयी है.सरायढेला थाना से सुरबाला भिंगराज को बाघमारा महिला थाना प्रभारी बनाकर भेजा गया है.कपुरिया ओपी प्रभारी प्रमोद लकड़ा को एससी-एसटी थाना धनबाद का प्रभारी बनाया गया है.सूत्रों के अनुसार, यह ट्रांसफर अभी शुरुआती चरण है.आने वाले दिनों में 10–12 और थाना प्रभारियों पर कार्रवाई हो सकती है.जिन अधिकारियों का प्रदर्शन संतोषजनक नहीं रहा, उन्हें लाइन क्लोज किया गया है.पुलिस मुख्यालय का साफ संकेत है कि अब लापरवाही या ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी.जिन इलाकों में अपराध नियंत्रण कमजोर रहा, वहां नए और एक्टिव अधिकारियों को जिम्मेदारी देकर हालात सुधारने की कोशिश की जा रही है.
👉संदेश साफ: काम करो या हटो
इस बड़े फेरबदल से पुलिस विभाग में स्पष्ट संदेश गया है परफॉर्मेंस ही प्राथमिकता है.आने वाले समय में और सख्त कदम उठाए जा सकते हैं.