28/04/2026
रिपोर्ट : वरुण वैध
केंदुआ :डीएवी पब्लिक स्कूल कुसुंडा में सीबीएसई दसवीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं के सम्मान में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विद्यालय के प्राचार्य श्री अजीत कुमार दूबे के कुशल निर्देशन में संपन्न हुआ।समारोह में विद्यालय परिवार ने मेधावी विद्यार्थियों की उपलब्धियों पर गर्व व्यक्त करते हुए उन्हें सम्मानित किया। इस वर्ष परीक्षा परिणाम में दक्षाश्री ने सर्वाधिक 97% अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। इसके अतिरिक्त जैद अरहम हक ने 96%, हिमांशु कुमार वर्मा ने 95.8%, कोमल कुमारी ने 94%, करण कुमार, अभिनव कुमार एवं विशाल पाठक ने 93.6%, मेहुल कुमार लोहानी एवं राजमीन नाज़ ने 93% अंक अर्जित किए।इसी क्रम में सौम्या कुमारी ने 92.6%, वर्षा कुमारी ने 92%, कुमार शाश्वत ने 91.2%, मयंक कुमार एवं अंकित कुमार ने 91%, प्रणवी प्रिया ने 90.8%, राजदीप कुमार कर्ण ने 90.2%, सिमरन पाल, लक्ष्य वर्मा तथा अदिति राज ने 90% अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।प्राचार्य श्री दूबे ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उनकी मेहनत, अनुशासन और समर्पण की सराहना की तथा उन्हें भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने शिक्षकों एवं अभिभावकों के योगदान को भी सफलता का महत्वपूर्ण आधार बताया।कार्यक्रम के अंत में सभी सफल विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र एवं स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय में इस उपलब्धि को लेकर हर्ष का वातावरण बना हुआ है।विद्यालय की प्रार्थना सभा में हंसराज जयंती की पूर्व संध्या पर समर्पण दिवस मनाया गया।मौके पर एके तिवारी, अरूप चक्रवर्ती,आरबी राय,बीके भारती,बीके सिंह,विजेता कुमारी,मलकीत सिंह,अंजीत कुमार,शुभांकर चटर्जी,आरके दूबे की गरिमामयी उपस्थिति रही।