21/04/2026
रिपोर्ट : वरुण वैध
केंदुआडीह कोलियरी के केंदुआ नया धौड़ा ,ओल्ड जीएम बंगला,राजपूत बस्ती इलाके में जहरीली गैस रिसाव और भू-धंसान की घटना से प्रभावित परेशान स्थानीय लोगो ने मंगलवार की शाम मशाल जुलूस निकाल विरोध जताया. इस जुलूस में काफी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए और अपनी सुरक्षा व अधिकारों की मांग को बुलंद किया.मशाल जुलूस केंदुआडीह, राजपूत बस्ती (चंदन मेडिकल के पास) से शुरू हुआ जो केंदुआपुल होते हुए करकेंद मोड़ तक गया. जुलूस में शामिल लोगों ने पथ निर्माण विभाग के सड़क पर हो रहे भू-धंसान और गैस रिसाव को लेकर प्रशासन व प्रबंधन के खिलाफ नाराजगी जताई. सभी ने कहा कि यह जुलूस हमारे घर जमीन और सम्मान को बचाने की आवाज है. हम अधिकारो के लिए एकजुट हुए है.प्रदर्शनकारियों का कहना था कि लगातार हो रही घटनाओं से आमजन, राहगीरों और व्यवसायी परेशान है.लोग खतरों के बीच जी रहे है.गैस रिसाव की समस्या पिछले चार माह से लोगो के बीच परेशानी का कारण बनी हुई है.बावजूद अभी तक ठोस कदम नहीं उठाया गया.इस दौरान लोगों ने सुरक्षित पुनर्वास, क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की.मशाल जुलूस में मंटू महतो,गोविंदा राउत, डॉ सीपी दुबे, दीनानाथ सिंह, जीतू पासवान, उपेंद्र श्रीवास्तव,गणेश दास, संजय वर्मा,रविंद्र गुप्ता,राजु साव,अनिल गुप्ता,सुमित रजक,रंजीत मधेशिया, राजेश गुप्ता,विमल वर्मा, हीरालाल चौरसिया, उमेश गुप्ता, संतोष पासवान सजनी,ममता देवी,नीलू शबनम शैख़ सहित सैकड़ों स्थानीय लोग शामिल थे.