23/04/20#6
रिपोर्ट : वरुण वैध
धनबाद : केंदुआडीह क्षेत्र स्थित धनबाद-बोकारो मुख्य सड़क धंसने की घटना को आज गुरुवार को 9 दिन पूरे हो चुके हैं लेकिन अब तक भू-धसान में दबे सड़क की मरम्मती का कार्य प्रारंभ नहीं होने से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है.सड़क धंसने के कारण आवागमन पूरी तरह बाधित है, जिससे आमजन का जनजीवन प्रभावित हो गया है और लोगों को रोजमर्रा के कार्यों में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है.इसी गंभीर समस्या को लेकर झारखंड विधानसभा के सचेतक सह धनबाद विधायक राज सिन्हा गुरुवार को स्थानीय ग्रामीणों एवं कोयलांचल बचाओ संघर्ष समिति के साथ मिलकर केंदुआडीह-बोकारो मुख्य सड़क पर ही अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए. धरना स्थल पर बड़ी संख्या में प्रभावित ग्रामीणों की उपस्थिति रही, जिसमें सैकड़ों महिलाओं ने भी भाग लेकर अपनी मांगों को बुलंद किया.धरनार्थियों की प्रमुख मांगों में धनबाद-बोकारो मुख्य सड़क की अविलंब मरम्मत कार्य शुरू करना, बाधित आवागमन को तत्काल बहाल करना तथा प्रभावित परिवारों के पुनर्वास को लेकर जिला प्रशासन एवं भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) द्वारा सीधे संवाद स्थापित करना शामिल है.धरना स्थल पर मीडिया से बातचीत करते हुए विधायक राज सिन्हा ने जिला प्रशासन, नगर निगम एवं बीसीसीएल पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है उन्होंने कहा कि सड़क धंसने जैसी गंभीर घटना के बावजूद संबंधित एजेंसियों द्वारा संवेदनशीलता नहीं दिखाई जा रही है.आम जनता परेशान है, लोगों का जीवन प्रभावित हो चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है.पुनर्वास के मुद्दे पर विधायक श्री सिन्हा ने स्पष्ट कहा कि जो लोग बेलगड़िया जाना नहीं चाहते, उनके लिए सरायढेला, कार्मिक नगर अथवा अन्य सुरक्षित स्थलों पर बसाने की दिशा में पहल की जानी चाहिए.विस्थापित परिवारों की सहमति, सुविधा एवं सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए.उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक सड़क मरम्मत कार्य शुरू नहीं होता और प्रभावित लोगों के हित में ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, और जब तक सड़क मरम्मती कार्य शुरू होने तक उनका यह अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा.हालांकि बीसीसीएल पि बी एरिया के महाप्रबंधक जीसी साहा धरना स्थल पर पहुंचकर विधायक श्री सिन्हा से मिल कर बात की परंतु विधायक श्री सिन्हा ने स्थानीय लोगों की समस्या समाधान, एवं मुख्य सड़क की मांग पर डटे रहे.उपस्थित स्थानीय लोगों ने हर जोर जुलुम के टक्कर में संघर्ष हमारा नारा है वीर विधायक राज सिन्हा जिंदाबाद बीसीसीएल प्रबंधन हाय हाय आदी की जमकर नारेबाजी की. फिलहाल विधायक का अनिश्चितकालीन धरना जारी है.धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रंजय सिंह ने की, जबकि संचालन तमाल राय ने किया.आज के धरना कार्यक्रम में मुख्य रूप से पार्षद प्रतिनिधि गोविंदा राउत,मोनू पाठक,भाजपा महानगर अध्यक्ष श्रवण राय, जिला महामंत्री मानस प्रसून रूपेश सिन्हा, शेखर सिंह, जाहिद खान,अनीता देवी, मंचल चौरसिया मौसम सिंह, रवि सिन्हा, पंकज सिन्हा,आनंद सिंह, रामवतार सिंह,हुल्लास दास, सदानंद वर्णवाल, मेघनाथ वर्मा, श्यामल राहा मुन्ना पासवान,शैलेश पांडेय,निर्मल प्रधान, पंकज सिन्हा, मनोज मालाकार, विजय कुमार शर्मा, विक्की रवानी बबलू फरीदी, संजय गोस्वामी ,निर्मला देवी,राजा चौरसिया, आशा देवी, फूलवंती देवी, मुस्कान देवी, कविता देवी, मुन्ना विश्वकर्मा, अर्चना देवी, नीतू सिंह, मनोज सिंह, अभिषेक राज रॉय, राहुल सिंह,भोला सिंह,सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित थे.