27/04/2026
रिपोर्ट : वरुण वैध
पुटकी : जनता दल यू० के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्य सभा सांसद एवं कोयला खान मंत्रालय के सलाहकार समिति के सदस्य खीरू महतो के निर्देश पर जनता दल यू० का एक प्रतिनिधि मंडल पार्टी के जिला अध्यक्ष पिन्टु कुमार सिंह के नेतृत्व में सोमवार को केन्दुआडीह नया धौड़ा में जो जहरीली गैस रिसाव एवं भू-धंसान की समस्या उत्पन्न हुई है। जिससे हजारों लोग प्रभावित है। इसका निदान के मांग को लेकर प्रतिनिधि मंडल पुटकी बलिहारी एरिया के महाप्रबंधक जी०सी० साहा से मिला और मिलकर यह मांग किया कि वहाँ पर जो गैस रिसाव हो रहा है उसे बन्द कराया जाय एवं भू-धंसान की समस्या का निदान किया जाय। जिस पर महाप्रबंधक ने यह आश्वासन दिया कि इस पर बीसीसीएल प्रशासन काफी गंभीर है और हमलोग जल्द से जल्द इन दोनों समस्या का निराकरण कर लेंगे।प्रतिनिधि मंडल में मुख्य रूप से धनबाद नगर अध्यक्ष धनलाल दुबे, युवा जनता दल यू० के जिला अध्यक्ष बबलु मोदक, महिला प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष पुष्पा पाण्डेय, जिला उपाध्यक्ष अनिल सिन्हा, जिला महासचिव डॉ० राजेश राम शामिल थे।