30/04/2026
रिपोर्ट : वरुण वैध
केंदुआ : गुरुवार को महाप्रबंधक कार्यालय में बीसीसीएल के कुसुंडा एरिया 6 के विभिन्न इकाईयों से सेवानिवृत हुए कर्मियों के सम्मान मे एक विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया.जिसमें 6 सेवानिवृत कर्मियों को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई.कार्यक्रम में कुसुंडा महाप्रबंधक निखिल बी त्रिवेदी ने सभी कर्मियों को ग्रेच्युटी सेंगसन ऑर्डर, सूटकेस, घड़ी और मिठाइयां उपहार स्वरूप भेंट की.सेवानिवृत हुए कर्मियों मे कुसुंडा क्षेत्र के
धनसार कोलियरी से ट्रांमिग प्रसर्नल बेचू राजभर,गोधर कोलियरी से वरीय लिपिक सदन राम नोनिया, फोरमैन इनचार्ज अवध किशोर कुमार,ईबीसी से वरीय ओवरमैन उपेन्द्र प्रसाद निर्मल, ड्रिलर हरिभजन पाल, टंडेल रामजी नोनिया थे.महाप्रबंधक श्री त्रिवेदी ने कहा की आज का यह पल बेहद खास है, जब हम अपने सेवानिवृत कर्मचारियों को उनके परिवारों के बीच सम्मानित कर रहे हैं.इन कर्मचारियों ने अपनी मेहनत और समर्पण से कंपनी को सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया.अब वे अपनी जीवन की दूसरी पारी में अपने परिवार और समाज के लिए कार्य करेंगे.इन सभी कर्मियों ने कंपनी में शानदार योगदान दिया है जिसके लिए हम उनका आभार व्यक्त करते हैं.उन्होंने सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सलाह दी कि वे अपने रिटायरमेंट के पैसे का सही निवेश कर अपना जीवन सुखमय बनाएं.कार्यक्रम का संचालन मनीष कुमार ने किया.सम्मान समारोह में अपर महाप्रबंधक विष्णु कान्त झा,क्षेत्रीय प्रबंधक (मा. सा ),श्रीमती येगीता सकलानी,वरीय प्रबंधक (मा.सा )श्रीमती नालिनी सी टी एक्का,एरिया प्रशासनिक अधिकारी देवाशीष बाग, मानव संसाधन प्रबंधक अतुल शर्मा,चंद्र प्रकाश, अरुण वर्मा,अभिषेक कुमार, सुनिल कुमार सिंह,विशाल कुमार,मनीष कुमार, ब्रह्मादेव हजाम, कुंदन कुमार रविदास,नरेंद्र राय, जीतेन्द्र ताती सहित कई अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे.