30/04/2026
रिपोर्ट : वरुण वैध
केंदुआ : कुसुंडा एरिया 6 की संस्कृति महिला समिति की ओर से गरीब असहाय महिला मंजू देवी को सामाजिक दायित्व के तहत मदद किया गया.गोधर बस्ती की रहने वाली मंजू देवी के पति पप्पू पंडित का कैंसर बीमारी से मृत्यु होने के बाद उसकी घर की हालात बहुत ही खराब थी.इसकी जानकारी मिलने के बाद कुसुंडा संस्कृति महिला समिति की अध्यक्षा मीनल त्रिवेदी ने तुरंत उसके बेटे जगबीर पंडित को पढ़ाई के लिए नेपाल रवानी मेमोरियल मिडिल हाई स्कूल के कक्षा 4 में नामांकन कर कॉपी किताब व स्कूल इनिफार्म दिया.वही मंजू देवी को दुकान की समाग्री देते हुआ रोजगार से जोड़ने का काम किया जिससे व अपने बच्चो का भरण पोषण कर सके.इस दौरान समिति की अध्यक्षा मीनल त्रिवेदी ने बताया कि हमारी समिति गरीब महिला का मदद कर एक छोटा सा प्रयास किया है.और आगे भी सामाजिक दायित्व निभाते हुए गरीब लोगों का मदद करते रहेंगे.मौके पर उपस्थित महिलाओं में स्नेहा झा,सुनीता राम,पुष्पा सिंह,मंजू सिंह,पूजा अग्रवाल उपस्थित थी.