01/05/2026
रिपोर्ट : वरुण वैध
केंदुआ : अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर 1 मई 2026 शुक्रवार को को कुसुंडा एरिया महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष कार्यक्रम का आयोजन किया गया.कार्यक्रम की अध्यक्षता यूनियन के क्षेत्रीय अध्यक्ष छोटू राम ने किया एवं संचालन पार्थ सारथी दत्ता तथा धन्यवाद ज्ञापन संजय प्रसाद ने किया.इस अवसर पर मजदूर हित की बाते कही गई और मजदूर दिवस के विषय पर विस्तृत जानकारी दी गई और दुनिया के मजदूर एक हो के नारे लगाए गए.कार्यक्रम में योगेश्वर महतो, सरयू पंडित मोहन राम,अनुज पासवान, शिवचरण महंत, राम किशोर ठाकुर, चंदन कुमार राजीव सिन्हा, एस पी मुखर्जी,दीपक कुमार, मनोज रावनी, राहुल कुमार सिंह अनिल कुमार आदि उपस्थित रहे.