04/05/2026
रिपोर्ट : वरुण वैध
पुटकी : बीसीसीएल के पीबी एरिया 7 के गोपालीचक स्थिति संचालित SNR आउटसोर्सिंग कंपनी के कार्य स्थल के समीप हाइवा के चपेट मे आने से कर्मी रामस्वरूप नोनिया उम्र करीब 50 वर्ष हुए गंभीर रूप से घायल,आनन फानन मे उसे अस्पताल ले जाया गया.जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.जानकारी के अनुसार मृतक SNR आउटसोर्सिंग में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत थे और गोधर 4 नंबर का रहने वाला था.घटना पुटकी थाना क्षेत्र का. फिलहाल शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है.