05/05/2026
रिपोर्ट : वरुण वैध
केंदुआ : श्रमिकों से जुड़ी 16 सूत्री मांगों को लेकर राष्ट्रीय जनता कामगार संघ ने मंगलवार को कुसुंडा जीएम कार्यालय कक्ष के समक्ष प्रदर्शन किया।नेतृत्व संघ के केंद्रीय उपाध्यक्ष सह क्षेत्रीय सचिव अरविंद कुमार सिंह कर रहे थे। उन्होंने समस्याओं को लेकर कुसुंडा क्षेत्रीय प्रबंधन पर मनमानी का आरोप लगाते हुए कहा कि क्षेत्र में श्रमिकों का कोई काम नहीं हो रहा है। लोकसभा,विधानसभा एवं नगर निगम निकाय चुनाव कार्य में लगाए गए श्रमिकों के रविवार कार्य का भुगतान नहीं किया गया है, मई महीने के वेतन भुगतान किया जाए, भुगतान नहीं होती है तो महाप्रबंधक के कार्यालय में धरना प्रदर्शन करेंगे।रिजल्टेड वैकेंसी प्रमोशन,दिया जाए, मैन पावर बजट 2026- 2027 में सभी रिक्त पदों वैकेंसी दिया जाए, श्रमिकों के जर्जर आवास की मरम्मती, तेरह दिनों के कटौती पैसों का अविलंब भुगतान की मांग की।बाद में संघ नेता अरविंद की कुसुंडा जीएम निखिल त्रिवेदी से वार्ता हुई। जीएम ने अन्य समस्याओं का जल्द ही समाधान करने का भरोसा दिया। वार्ता ,बलवंत सिंह, संजय सिंह,विजय कुमार सिंह, दीपक सिंह, गौरीशंकर चौहान, विष्णु रवानी,भीम यादव, राजेन्द्र चौहान,रमेश कुमार, श्रवण सिंह, अवधेश सिंह,अमित कुमार दुबे,ओम प्रकाश प्रसाद,रामप्रसाद दास,मनोज कुमार राय,अलिंद्र प्रसाद,पलटू राजभर, नागेन्द्र मिश्रा,दिनेश महतो,महादेव यादव, प्रदीप विश्वकर्मा रामनारायण सिंह ,दिलीप बाउरी,बरेंद्र मंडल,जय प्रकाश सिंह ,राजलाल राय,बैजनाथ दस, गणेश पंडित, दिलीप दास,कृष्ण कुमार,बदरूदीन अंसारी, एवं सैकड़ों कार्यकर्ता आदि थे।