05/05/2026
रिपोर्ट : वरुण वैध
केंदुआ : मंगलवार की शाम अग्नि प्रभावित क्षेत्र केंदुआडीह पहुँचे धनबाद सांसद ढुल्लु महतो उन्होंने भू-धसान और गैस रिसाव स्थल का निरीक्षण किया. और लोगो से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना.मौके पर भाजपा के कई कार्यकर्ता मौजूद थे.उन्होंने मिडिया से बाते करते हुए कहा कि इस गंभीर मामले को लेकर वे जिला प्रशासन और कोल इंडिया के चेयरमैन से बातचीत करेंगे तथा समस्या के स्थायी समाधान के लिए पहल कर जल्द इस बंद सड़क को चालू करवाने का काम करेंगे.मौके पर चंदन खटिक,वरुण वर्मा,आनंद खंडेलवाल,सुमित राजक,मंचल चौरसिया,प्रकाश अग्रवाल,मोनू पाठक,आनंद रवानी,मोनू यादव एवं रवि महतो सहित कई स्थानीय लोग उपस्थित थे.