08/05/2026
धनबाद/पटना:जदयू पार्टी के धनबाद जिलाध्यक्ष सह नीतीश विचार मंच के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष पिंटु कुमार सिंह ने शुक्रवार को पटना स्थित 7 सर्कुलर रोड में जदयू पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद सह बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री सह अपने राजनीतिक अभिभावक नीतीश कुमार से मिलकर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर राजनीतिक जीवन की हर सीढ़ी में सफलता हेतु आशीर्वाद प्राप्त किया। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने धनबाद में पार्टी को मजबूत स्थिति में रखने के लिए पिंटु कुमार सिंह को धन्यवाद का पात्र बताया। पिंटू कुमार सिंह ने इस मौके पर कहा राजनीतिक जीवन में सफलता के लिए बड़े और जनता का आशीर्वाद अमूल्य है, जो दृढ़ इच्छाशक्ति, कड़ी मेहनत और जनसेवा के समर्पण के साथ ही प्राप्त होता है। सफलता के लिए जनता से सीधा जुड़ाव, जन-समस्याओं को समझने की क्षमता और निःस्वार्थ भाव से समाज सेवा करना सबसे आवश्यक है। यह सारी बातें मैंने अपने राजनीतिक गुरु नीतीश कुमार से सीखा है। मौके पर पार्टी के एमएलसी कोषाध्यक्ष ललन सर्राफ भी मौजूद थे।