08/05/2026
रिपोर्ट : वरुण वैध
केंदुआ : बीसीसीएल के दीक्षा महिला मंडल के निर्देश पर संस्कृति महिला समिति कुसुंडा क्षेत्र के अध्यक्षा श्रीमति मिनल त्रिवेदी ने शुक्रवार को कुसुंडा महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष पनशाला का उद्घाटन फीता काटकर किया.इस उपलक्ष में श्रीमति त्रिवेदी ने कहा कि गर्मी को देखते हुए आज हमलोगो ने राहगीरों के सुविधा के लिए पनशाला का उद्घाटन किया है साथ ही इस बार हम लोगों ने पशु पक्षियों के लिए भी पानी रखने की व्यवस्था किया है.इससे आम राहगीरों के साथ-साथ बीसीसीएल कर्मियों को भी इसका लाभ मिलेगा.पनशाला मे पीने के पानी के साथ साथ चना गुड़ और सत्तू का भी व्यवस्था रहेगी.मौके पर संस्कृति महिला समिति के संतु झा,रीना कुमार,पुष्पा सिंह,स्नेहा झा,मीनू मिश्रा,योगिता सकलानी,सुमन सिंह,रेनू सिंह, पूजा अग्रवाल उपस्थित थी.