08/05/2026
रिपोर्ट : वरुण वैध
केंदुआ : कुसुंडा क्षेत्र में कार्यरत मजदूरों से जुड़े ज्वलंत समस्यों को लेकर पूर्व में दिये गय 58 सूत्री मांग पत्र पर क्षेत्रीय कार्यालय में डीसीकेएस नेताओं ने महाप्रबंधक निखिल बी त्रिवेदी से वार्ता किया.वार्ता के दौरान संघ के नेताओं ने गोंदूडीह खास कुसुंडा कोलियरी,एडीआईसी धनसार व ऐना कोलयरी के कोलडंप में रखे कोयले में लगी आग को बुझाने,बीसीसीएल मुख्यालय से प्राप्त दिशा निर्देश को क्रियान्वित करने जैसे आई कॉर्ड निर्गत करने, ठेका श्रमिको को एचपीसी द्वारा तय वेतनमान एवं सामाजिक सुरक्षा मुहैया कराने, पैरामेडिकल स्टाफ की भर्ती करने,कोलियरियों में पन-शाला खोलने, कार्यस्थल पर महिला एवं पुरुष के लिए अलग अलग शौचालय का निर्माण/मरम्मती करवाने, धनसार में कैंटिन की व्यवस्था सुचारू रूप से चलाने, श्रमिको को पीपीई किट उपलब्ध करवाने, फर्स्ट एड किट उपलब्ध करवाने, सर्वे सेक्सन में स्कैनर मशिन उपलब्ध करवाना, वेज प्रोटेक्सन का एरियर का भुगतान कराने,समुचित स्थानों पर रेस्ट शेल्टर बनवाने सहित अन्य माँग जीएम सहित अन्य अधिकारियों के समक्ष रखा. संघ व महाप्रबंधक सहित अन्य अधिकारियों के बीच वार्ता तीन घंटे से ज्यादा देर तक चली.जिसमे संघ द्वारा रखे गए सभी मुद्दों पर महाप्रबंधक निखिल बी त्रिवेदी ने नियमानुसार सकारात्मक पहल करने पर सहमति जताते हुए संघ के नेताओं को आश्वासन दिया.वार्ता में प्रबंधन की ओर से कुसुंडा एरिया एचआर हेड योगिता शकलानी , एरिया सिविल इंजीनियर सिविल राकेश कुमार,एरिया प्रशासनिक अधिकारी देवाशीष बाग,एनजीकेसी पीओ अनिल कुमार सिंह, वरीय एचआर प्रबंधक अतुल शर्मा,एरिया चंद्र प्रकाश(लीगल अधिकारी),सहायक एचआर प्रबंधक अभिशेक कुमार,वही संघ की ओर से संघ के संयुक्त महामंत्री भौमिक महतो , संगठन मंत्री सुशील कुमार सिंह , क्षेत्रीय अध्यक्ष आशुतोष कुमार, क्षेत्रीय सचिव कृष्ण कन्हैया , रवि गुप्ता, प्रभु चौहान,अजय कुमार, अनिल कुमार , जयराम सिंह, नंदकिशोर सिंह, विकाश चंद्र चौरसिया,राहुल सिंह,शंकर लकड़ा,बीसी मंडल,मनोज रवानी,अधीन भुईयां सहित अन्य उपस्थित थे.