09/05/2026
रिपोर्ट : वरुण वैध
धनबाद : शनिवार को धनबाद शहर के पांडरपाला भारत चौक स्थित कोल सिटी स्कूल में मदर्स डे के अवसर पर एक भावुक और यादगार कार्यक्रम का आयोजन किया गया.यह कार्यक्रम माताओं के त्याग, प्रेम और समर्पण को सम्मान देने के लिए आयोजित किया गया.कार्यक्रम में नर्सरी से कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों ने _कविता पाठ, नृत्य, ग्रीटिंग कार्ड मेकिंग और भाषण प्रतियोगिता_ में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया.बच्चों ने माँ पर आधारित गीत, नाटक और डांस प्रस्तुत कर सभी का दिल जीत लिया.स्कूल के प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल ने अपने संबोधन में माँ के जीवन में महत्व पर प्रकाश डाला.कई माताएँ विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं और बच्चों के साथ भावुक पल साझा किए.कार्यक्रम का समापन स्कूल प्रशासक के धन्यवाद ज्ञापन और विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए हस्तनिर्मित कार्ड व उपहार वितरण के साथ हुआ.पूरा माहौल प्रेम, सम्मान और कृतज्ञता से भरा रहा.कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के आंचल पाण्डेय,अमृता भारती,कशिश,स्वेता कुमारी, प्रगति,श्रुति,गुंजा,हीना,रेखा देवी का योगदान महत्पूर्ण रहा.