09/05/2026
रिपोर्ट : वरुण वैध
धनबाद : शनिवार को श्री श्री सूर्यदेव सिंह स्मृति गुरुकुलम, सरायढेला, धनबाद में विद्यालय मातृ दिवस उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। छात्रों ने अपनी माताओं के प्रति अपनी भावनाओं को विभिन्न रूपों में प्रदर्शित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल की प्रिंसिपल रितिक राज और बच्चों के माताओं ने मिलकर दीप प्रज्वलन के साथ शुरू किया। कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों ने मां के प्रति एक खूबसूरत गीत गई .स्कूल के प्रांगण में मधुर आवाजें गूंज रही थी, जो उनकी माताओं के प्रति मां उनके प्यार को व्यक्त कर रही थी। अपनी भावनाओं की गहराई को व्यक्त करते अत्यंत स्नेह और कृतज्ञता के साथ कविताएं प्रस्तुत की गईंl इस अवसर पर 1 से लेकर पांचवी कक्षा तक बच्चों ने कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के आकर्षक ग्रीटिंग कार्ड और पोस्टर बनाकर अपनी माताओं के प्रति प्रेम और सम्मान प्रकट किया. बच्चों की रचनात्मकता और भावनाओं से भरे कार्ड सभी को बहुत पसंद आए. इसके अलावा विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग डांस एवं एक्ट प्रस्तुत किए गए, जिसमें मां और बच्चों के अनमोल रिश्ते को सुंदर ढंग से दर्शाया गया. बच्चों के उत्कृष्ट प्रदर्शन ने उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया और पूरे वातावरण को भावुक एवं आनंदमय बना दिया. विद्यालय के शिक्षकों ने भी बच्चों को मां के महत्व और उनके त्याग का सम्मान करने के लिए प्रेरित किया.इस अवसर पर माताओं और बच्चों ने कैटवॉक किया। सभी माताओं ने स्कूल में किए जा रहे कार्यक्रमों की सराहना की। माताओं के लिए स्कूल में बहुत सारी उत्साह वर्धक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया। स्कूल की प्रिंसिपल रितिका राज ने सभी अदभुत माताओं की सराहना की।उन्होंने कहा कि यह दिन मां के प्रति प्रेम दर्शाने के लिए मनाया जाता है। मां का प्यार एक गहरे समुद्र की तरह होता है जो कभी खत्म नहीं होता। मां का स्थान संसार में कोई नहीं ले सकता है। इसलिए हमें उनके मान-सम्मान को बनाए रखना चाहिए।इस के कार्यकर्म को सफल बनाने में समस्त शिक्षको का महत्वपूर्ण योगदान रहा।