10/05/2026
रिपोर्ट : वरुण वैध
केंदुआ : गोंडूडीह खास कुसुंडा व ईस्ट बसुरिया के जनता मजदूर संघ बच्चा गुट समर्थित असंगठित मजदूरों ने कुसुंडा क्षेत्र के गोंदूडीह में शुरू हो रहे नए पैच में नियोजन सहित अन्य मांगो की तैयारी को लेकर रविवार को धोबीकुली बस्ती के समीप कार्यक्रम संघ से जुड़े मुन्ना यादव की अध्यक्षता में आयोजित किया गया.जिसमे संघ के महामंत्री अभिषेक सिंह उर्फ गुड्डू सिंह बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए .इस दौरान संघ के महामंत्री श्री सिंह ने कहा कि मेरे भाई स्व नीरज सिंह को केंदुआ,कुसुंडा,बसेरिया,गोंडूडीह,पुटकी सहित आस पास के लोगों से काफी लगाव था.इन क्षेत्र के लोगो के लिए उन्होंने कार्य भी किया थे .उन्होंने क्षेत्र में कार्य करने आई आउटसोर्सिंग कंपनियों में कार्य करनेवाले असंगठित मजदूरों को उनका हक दिलाने का कार्य किया था.शायद यही कारण है कि मुझे भी इस क्षेत्र में अपनापन सा लगता है.लोगो का प्रेम मुझे यहां खींच लाता है.नई आउटसोर्सिंग कंपनी को कार्य मिल गया है.राज्य सरकार के आदेशानुसार 80 प्रतिशत स्थानीय लोगो को नियोजन देना होगा.तभी आउटसोर्सिंग चलेगी.इसके लिए आप सभी को एकजुट रहना होगा.किसी के बहकावे में नहीं आना होगा,अन्यथा ठगे जाएंगे. स्थानीय असंगठित नेता नरेश रजक सहित अन्य वक्ताओं ने कहा कि यहां के लोग धूल, मिट्टी,खाए अपनी जमीन गंवाए और बाहर के लोग नियोजन ले.ऐसा नहीं चलेगा.बंदूक के बल पर आउटसोर्सिंग चलाने वाले संभल जाए. यहां के लोगो को सम्मानपूर्वक नियोजन नहीं मिला तो आर पर की लड़ाई होगी.कार्यक्रम का संचालन मानस पाल ने किया.मौके पर बबलू सिंह,मुन्ना सिंह,आशीष कुमार रवानी, रमेश सिंह,अजय पासवान,रंजीत प्रसाद,राजू रजक,प्रदीप रवानी,सोनू सिंह,अमित प्रामाणिक, राजकुमार राजभर,बिट्टू सिंह,कृष्णा यादव,शीतल यादव,महेंद्र रजक,शुभम सिंह सहित दर्जनों संघ समर्थक उपस्थित थे.