10/05/2026
धनबाद : रविवार को मदर्स डे के अवसर पर टुंडी स्थित लालमणि वृद्धा आश्रम एवं संबलपुर स्थित ओल्ड एज होम में रह रहे माँ के बीच केक काटकर मडर्स डे मनाया गया. इस अवसर पर आश्रम में रह रहें सभी लोगो को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया.सम्मान के साथ सभी को विशेष प्रकार का लंच वितरित किया गया. वही आश्रम में रह रहें वृद्ध लोगों ने आश्रम के सदस्यों को दिल से आशीर्वाद दिया. वही आश्रम के अध्यक्ष मोहम्मद नौशाद गद्दी ने ने बताया कि आज मदर्स डे है इस अवसर पर आज हम लोगों ने लालमणि वृद्धा सेवा आश्रम और ओल्ड एज होम में मां तुल्य लोगों के बीच केक काटकर और उन्हें खिलाकर हम लोगों ने मदर्स डे मनाया. इस अवसर पर हम लोगों ने उन्हें नए वस्त्र देखकर उन्हें सम्मानित किया. इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से आश्रम के अध्यक्ष नौशाद गद्दी,कोषाध्यक्ष ओमकार मिश्रा,कार्यकारिणी अध्यक्ष बी सुधीर, सुबल सिंह रवि श्रीवास्तव, श्यामल दास विश्वनाथ सरकार, अमरजीत पासवान, सोनी जी सहित आश्रम के कई सदस्य उपस्थित थे.