10/05/30#6
रिपोर्ट : वरुण वैध
केन्दुआः रविवार को लोयाबाद के शगुन पैलेस मे केन्दुआ भु धसान एवं गैस रिसाव के मुद्दे को लेकर संयुक्त मोर्चा के द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया.जिसमे 10 मई को भुधसान के मुद्दे पर संगोष्ठी और13 मई को DGMS का घेराव कार्यक्रम को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है.इसका कारण कोयला राज्य मंत्री का धनबाद दौरा बताया जा रहा है गौरतलब है कि कोयला राज्य मंत्री का दौरा पहले 11 मई को तय थी लेकिन 11 मई के स्थान पर अब कोयला राज्यमंत्री का दौरा 13 मई को प्रस्तावित है इसी दौरे को लेकर संयुक्त मोर्चा ने अपने कार्यक्रम को स्थगित किया है.वही मोर्चा के मानस चटर्जी ने बताया है कि केन्दुआ की समस्या काफी जटिल है मुख्य मुद्दा पुर्नवास का है बीसीसील का कहना है कि केन्दुआ राजपुत बस्ती मस्जिद और नया धोड़ा के आसपास के सारी भूमि पर मालिकाना हक हमे मिल गया है और इसे खाली कराने को लेकर बीसीसील हाइकोर्ट भी गई है जिसकी सुनवाई 9 जुन को होनी है.हमलोगों को कुछ नेता मुख्य मुद्दा से भटका रहा है या लोगों को बताना नही चाहती है बार बार केन्दुआ मे जो नोटंकी हो रहा है वो काफी हस्यास्पद है.वही मंटू महतो ने कहा कि केन्दुआडीह के समस्या के लिए हमलोग हाइकोर्ट के वकील से सलाह मशवरा कर रहे है.मामला काफी पेचिदा है क्योंकि बीसीसील के पक्ष मे सुप्रिम कोर्ट का फैसला आ है.मालिकाना हक को लेकर जिसे वह खाली कराना चाहती है धनबाद रांची बोकरो मुख्य मार्ग को अवरूद्ध होने से बीसीसील और जिला प्रशासन की चुप्पी सीधी बात का ईशारा करती है कि यहां के लोगों को प्रशासन हटाना चाहती है आगे श्री महतो ने कहा कि यह लडाई लडने के लिए अगर हमलोगों को सुप्रिम कोर्ट भी जाना पड़ेगा तो जाऐंगे. मौके पर संयुक्त मोर्चा के सदस्य गण मौजूद थे. केंदुआ संवाददाता वरुण वैध की रिपोर्ट