10/05/2026
रिपोर्ट : वरुण वैध
केंदुआ : धनबाद–बोकारो मुख्य सड़क को पुनः चालू करने और गैस रिसाव व भूधंसान से प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की मांग को लेकर झारखंड विधानसभा के सचेतक सह धनबाद विधायक राज सिन्हा का 24 घंटे का अनशन रविवार को समाप्त हुआ.उपायुक्त और बीसीसीएल के महाप्रबंधक से सकारात्मक वार्ता के बाद व्यापारियों और प्रबुद्ध जनों ने नारियल पानी पिलाकर विधायक का अनशन तुड़वाया.ज्ञात हो कि केंदुआडीह थाना मोड़ और राजपूत बस्ती के समीप गैस रिसाव एवं भूधंसान के बाद पिछले 26 दिनों से जिला प्रशासन और बीसीसीएल ने सुरक्षा कारणों का हवाला देकर सड़क को बंद कर दिया है.जिसके चलते इलाके में रहनेवाले लोगो का जनजीवन अस्त व्यस्त है. इसके विरोध में 'कोयलांचल बचाओ संघर्ष समिति' के बैनर तले विधायक राज सिन्हा ने शनिवार से 24 घंटे का अनशन शुरू किया था.अनशन के दौरान उपायुक्त आदित्य रंजन ने विधायक श्री सिन्हा से दूरभाष पर वार्ता की और आश्वासन दिया कि सोमवार को तकनीकी रिपोर्ट और खतरे के आकलन के आधार पर सड़क खोलने को लेकर उचित कार्रवाई की जाएगी।बीसीसीएल के जीएम जीसी साहा ने स्वयं अनशन स्थल पहुंचकर विधायक से चर्चा की।जनता को न्याय मिलने तक जारी रहेगा संघर्ष" - राज सिन्हा अनशन समाप्ति के बाद जनता को संबोधित करते हुए विधायक राज सिन्हा ने कहा:"यह आंदोलन व्यापारियों, मजदूरों और आम जनता की आवाज है। सड़क बंद होने से हजारों लोगों की आजीविका प्रभावित हुई है। अगर प्रशासन ने जल्द समाधान नहीं निकाला, तो यह आंदोलन और भी उग्र होगा.हेमंत सरकार और अधिकारी जनता के प्रति असंवेदनशील हैं, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.इस अनशन को बैंक मोड़ चैंबर ऑफ कॉमर्स, थोक वस्त्र विक्रेता संघ और अन्य संगठनों का व्यापक समर्थन मिला.चेंबर के जिला महाससचिव अजय नारायण लाल ने कहा की पूरी जिम्मेदारी जरेडा की बताई और कहा कि डीसी को इस पर त्वरित निर्णय लेना चाहिए.सुरेंद्र अरोड़ा ने कहा की सड़क बंद होने से व्यापार पूरी तरह ठप हो गया है, प्रशासन को जल्द राहत देनी चाहिए.भाजपा नेता राजकुमार अग्रवाल ने कहा की प्रशासन से संवेदनशीलता दिखाते हुए ठोस कार्रवाई की मांग की.सैकड़ों की संख्या में जुटे लोग अनशन स्थल पर शनिवार से लेकर रविवार तक भारी भीड़ उमड़ी.लोग जिला प्रशासन और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे.कार्यक्रम का संचालन रंजय सिंह और तमाल राय ने किया.मौके पर मुख्य रूप से रवि सिन्हा,मनोज मालाकार,अजय नारायण लाल,सुरेंद्र अरोड़ा, लोकेश अग्रवाल, रंजीत मधेशिया,रमेश जायसवाल,मुखिया रमेश सिंह, बद्री रविदास,महेंद्र वर्णवाल, ददन सिंह, पंकज भुवानियां, मोनू पाठक, जाहिद अंसारी, रीता यादव, मौसम सिंह, सदानंद वर्णवाल, राजेश गुप्ता, रामकेश गुप्ता, मेघनाथ वर्मा, आनंद खंडेलवाल, श्यामल दा, अशोक चौरसिया,उपेंद्र श्रीवास्तव, पंकज सिन्हा, केदार वर्णवाल, बालमुकुंद राम, सुप्रभात कुमार, घनश्याम नरौली, शशि सिंह, गीता सिंह, किरण सिंह, विभा रानी सिंह, आशा पांडे, नरेंद्र त्रिवेदी, मुर्तजा अंसारी, साजन पासवान, रूपेश खंडेलवाल, हीरा शर्मा, राजा चौरसिया,संजय सोंडिक, सुप्रभात सिन्हा, उमेश सिंह, अरविंद सिंह, अजय दुबे, बबलू फरीदी, अमित सिंह, सत्येंद्र ओझा, बबलू सिंह, सतीश रजक, सपन कश्यप सहित अन्य लोग उपस्थित थे.