12/05/2026
रिपोर्ट : वरुण वैध
केंदुआ : संयुक्त मोर्चा के नेतृत्व में केंदुआ पुल के समीप मंगलवार की संध्या बीसीसीएल के सीएमडी का पुतला दहन कार्यक्रम किया गया.यह विरोध कार्यक्रम बीसीसीएल के सीएमडी की तानाशाही तथा जन विरोधी रवैया के विरुद्ध किया गया.बीसीसीएल के सीएमडी के द्वारा समाचार पत्र में दिए गए बयान जिसमें केंदुआ की स्थिति को अत्यंत ही चिंताजनक, लगातार गैस के रिसाव एवं भूधसान से लोगों के जीवन पर खतरा मंडराने की बात कही गई है जिसका संयुक्त मोर्चा ने एक स्वर में विरोध किया.कार्यक्रम में शामिल लोगों ने एक स्वर में कहा कि बीसीसीएल, डीजीएमएस एवं सिंफर संस्थान पूरी तरह से जन विरोधी एवं संवेदनहीन हो गई है. ये एजेंसियां देशहित में कोयला निकालने की आड़ में कोयला निकालने के नियमों को ताकपर रख कर कोयला निकालने के काम कर रही है.जिसका दुष्परिणाम है कि आज बीसीसीएल के कई क्षेत्र सुरक्षित तथा ऐसी स्थिति में आ गए हैं.कोलियरी क्षेत्र कि सुरक्षा तथा यहां की भूमि के अंतर्गत आग एवं गैस की स्थिति पर देश के पूर्व राष्ट्रपति महामहिम अब्दुल कलाम आजाद ने कहा था कि वैज्ञानिक तरीके से गैस एवं आग पर नियंत्रण लाई जा सकती है.लेकिन यह दुर्भाग्य की बात है की बीसीसीएल, डीजीएमएस एवं सिंफर पूर्व राष्ट्रपति के सुझावों को आज तक नजर अंदाज करती रही है जिसका परिणाम है कि आज केंदुआ की आबादी गैस एवं आग की घटना का सामना कर रही है. मोर्चा के नेताओं ने कहा कि वह बीसीसीएल, सिमफ़र एवं डीजीएमएस की तानाशाही के विरुद्ध किसी भी तरह की आंदोलन के लिए तैयार हैं. आज पुतलादहन की जा रही है. आगे भी क्रमबद्ध आंदोलन की जाएगी. कार्यक्रम में, बीसीसीएल डीजीएमएस एवं सिंफर होश में आओ,तानाशाही एवं जनबिरोधी करवाई नहीं चलेगी, लोगों को उजड़ना बन्द करो, एनएच-32 वर्तमान में पथ निर्माण विभाग की सड़क को अविलंब बनाओ जैसे- नारे लगाए गए .कार्यक्रम में मुख्य रूप से भगवान दास शर्मा,किशोरी प्रसाद सिंह,युवा नेता राहुल गुप्ता, अजीत कुमार वर्णवाल,जितेंद्र गुप्ता मनोहर सिंह निवेदक प्रियेश गुप्ता,प्रकाश गुप्ता,डिंपल गुप्ता,गणेश दास,पंकज कुमार,वीरेंद्र यादव,गुलशन कुमार,बिरजू साव ,श्रीकांत पांडेय,राजा चौधरी,उदय शर्मा,दीपक पंडित,सुखदेव पासवान,फरीद अंसारी,राजा वर्मा ,अनिरुद्ध मिश्रा सहित दर्जनों स्थानीय लोग शामिल थे.