12/05/2026
रिपोर्ट : वरुण वैध
केंदुआ.झारखंड एकेडमिक काउंसिल इंटरमीडिएट की परीक्षा में अच्छे अंकों से उत्तीर्ण महुदा इंटर महाविद्यालय के छात्र छात्राओं को केंदुआडीह मध्य विद्यालय परिसर में मंगलवार को कार्यक्रम आयोजित कर सम्मानित किया गया.कार्यक्रम का आयोजन केंदुआडीह मध्य विद्यालय परिसर में स्टडी सेंटर चलाने वाली कमेटी की ओर से किया गया था.इस दौरान महुदा महाविद्यालय के सचिव प्रोफेसर दीपनारायण शर्मा ,महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर सिकंदर रवानी सहित संचालन कमेटी के पदाधिकारियों और सदस्यों ने बच्चों को मेडल,कलम देकर सम्मानित किया.महाविद्यालय के सचिव प्रोफेसर श्री शर्मा ने कहा कि महाविद्यालय के विकास समिति की ओर से केंदुआडीह मध्य विद्यालय परिसर में स्टडी सेंटर चलाया जाता है.जो बच्चे यहां स्टडी कर परीक्षा में शामिल हुए है उनका परीक्षा परिणाम काफी बेहतर है.स्टडी सेंटर चलनेवाली कमेटी की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया था.जिसमे कुल 60 बच्चों को सम्मानित कर उनका उत्साह बढ़ाया गया. मौके पर संचालन कमेटी के अध्यक्ष एस के सिंह,सचिव फूलचंद यादव,उपाध्यक्ष रामदेव महतो सुखदेव पासवान,कार्यसमिति सदस्य राजा चौरसिया,मध्य विद्यालय के प्राचार्य बालेश्वर महतो के अलावे कमलेश राजभर,श्वेता कुमारी,दीपमाला,प्रियंका कुमारी सहित अन्य उपस्थित थे.