12/05/2026
रिपोर्ट : वरुण वैध
केंदुआ. धनबाद कोलियरी कर्मचारी संघ संबद्ध भारतीय मजदूर संघ, पुटकी बलिहारी क्षेत्र द्वारा मंगलवार को क्षेत्रीय अस्पताल कुस्तौर में 'अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस' धूमधाम से मनाया गया.इस दौरान चिकित्सा क्षेत्र में नर्सों के समर्पण और उनकी अद्वितीय भूमिका की सराहना करते हुए उन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया गया.कार्यक्रम की अध्यक्षता रामजीत मौर्या ने की एवं मंच संचालन श्री बी एन झा द्वारा किया गया.संघ के पदाधिकारियों ने अस्पताल की नर्सों को अंग वस्त्र, पुष्प गुच्छ और मोमेंटो भेंट कर उनकी सेवाओं के प्रति आभार व्यक्त किया.उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि नर्सें न केवल इलाज में सहयोग करती हैं,बल्कि अपने स्नेहपूर्ण व्यवहार से मरीजों का मनोबल भी बढ़ाती हैं.समारोह को संबोधित करते हुए डॉ. शशी कुमार रवि, डॉ. मोनिदिता मंडल और डॉ. आनंद कुमार झा ने आधुनिक नर्सिंग की जननी फ्लोरेंस नाइटिंगेल के जीवन संघर्ष और उनके सेवा भाव पर प्रकाश डाला. मैट्रन रमेश बालोटिया एवं उमा कुमारी ने नर्सिंग पेशे की चुनौतियों और समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारी को साझा किया. उन्होंने बताया कि कैसे एक नर्स विपरीत परिस्थितियों में भी धैर्य के साथ मानवीय सेवा को सर्वोपरि रखती है.इस अवसर पर धनबाद कोलियरी कर्मचारी संघ (पुटकी बलिहारी क्षेत्र) के विभिन्न शाखाओं के अध्यक्ष, सचिव और सक्रिय सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे. उपस्थिति दर्ज कराने वालों में मुख्य रूप से बुद्धेश्वर टुडू, संजीव दास, रामेश्वर महतो, सुबोध पांडे, रमेश महतो,जितेंद्र कछावा, सुनील कुमार,राजेश,मोहन,पप्पू,श्रीमती चंद्रकला देवी एवं श्रीमती मीना देवी,अश्वनी कुमार सहित कई जुझारू कार्यकर्ता उपस्थित थे.