13/05/2026
धनबाद : धनबाद नगर कांग्रेस कमेटी एवं भुली नगर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को पूर्वाह्न 10:00 बजे धनबाद सदर अंचल कार्यालय परिसर में अंचल कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार, दलाली, रिश्वतखोरी तथा आम जनता की विभिन्न समस्याओं को लेकर विशाल धरना-प्रदर्शन एवं ज्ञापन कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं, स्थानीय नागरिकों एवं पीड़ित आम जनता ने भाग लिया तथा अंचल कार्यालय की कार्यप्रणाली के खिलाफ जोरदार आवाज उठाई। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि अंचल कार्यालय में दाखिल-खारिज, जाति, आय एवं निवास प्रमाण पत्र, भूमि मापी, ऑनलाइन आवेदन निष्पादन सहित विभिन्न कार्यों में खुलेआम भ्रष्टाचार एवं दलाली का खेल चल रहा है, जिससे आम नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।धरना के उपरांत प्रतिनिधिमंडल द्वारा प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें जन समस्याओं पर तथ्यात्मक,जनहितकारी एवं प्रशासनिक जवाबदेही पर आधारित कई महत्वपूर्ण मांगें रखी गईं।ज्ञापन में मुख्य रूप से अंचल कार्यालय को दलाल मुक्त बनाने,लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन,भ्रष्ट कर्मियों पर कार्रवाई, पारदर्शी व्यवस्था लागू करने तथा आम जनता के लिए जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग की गई।धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा कि अंचल कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं आम जनता के शोषण को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि जन समस्याओं के प्रति अधिकारी जागरूक नहीं होते हैं तथा अपनी कार्य संस्कृति में सुधार नहीं लाते हैं, तो जिला कांग्रेस आने वाले दिनों में व्यापक जन आंदोलन खड़ा करेगी। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि जनता के धैर्य की परीक्षा लेना बंद करें और तत्काल जनहित में ठोस कार्रवाई करें।कार्यक्रम को संबोधित करने वालों में सर्वश्री कालीचरण यादव, मदन महतो, मनोज यादव, इरफान खान चौधरी, महेंद्र दुबे, दिनेश यादव तथा जोगेंद्र सिंह जोगी सहित कई नेताओं ने जोरदार तरीके से अपनी बातें रखीं तथा अंचल कार्यालय की कार्यशैली पर सवाल उठाए। नेताओं ने कहा कि गरीब एवं जरूरतमंद लोगों से अवैध वसूली बंद होनी चाहिए तथा प्रशासन को आम जनता के हित में संवेदनशील होकर कार्य करना चाहिए।धरना कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने “भ्रष्टाचार बंद करो दलाल राज खत्म करो जनता को न्याय दो जैसे नारों के साथ विरोध प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के अंत में कांग्रेस नेताओं ने प्रशासन से अविलंब कार्रवाई की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का समाधान शीघ्र नहीं किया गया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।कार्यक्रम का संचालन धनबाद नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार सिंह ने की एवं धन्यवाद ज्ञापन भुली नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गंगा वाल्मीकि ने किया। प्रदेश कांग्रेस नेता मदन महतो,कालीचरण यादव शाहिद कमर मनोज कुमार यादव, योगेंद्र सिंस योगी,दिनेश कुमार यादव महेंद्र दुबे,,अवध नारायण प्रसाद ,इरफान खान चौधरी,मंटू दास शहजाद हुसैन,संतोषी देव कुमार कारा राम शैलेश कुमार देवराज कुमार एके झा मोहन कुमार देवेंद्र कुमार ,गोपाल कृष्ण चौधरी अमर कुमार यूवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष आदित्य आनंद शक्ति कुमार देवराज कुमार, बाबू अंसारी, आकाश सिंह, गंगा बाल्मिकी, दिपक पासवान, सहीत अन्य उपस्थित थें।
कार्यक्रम के बाद धनबाद सीओ को भ्रष्टाचार पर रोक लगाने,और जनसमस्या से संबंधित ज्ञापन दिया गया।