13/05/2026
रिपोर्ट : वरुण. वैध
धनबाद : जदयू पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सह बिहार से जदयू के राज्यसभा सांसद खीरु महतो आज पटना के 7 सर्कुलर रोड स्थित पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री सह राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार से उनके आवास पर मिले। इस दौरान झारखंड में संगठन के मजबूती पर विशेष रूप से चर्चा हुई.नीतीश कुमार ने कहा कि खीरु महतो के नेतृत्व में पार्टी झारखंड में पहले से ज्यादा मजबूत स्थिति में है। इसके लिए खीरु महतो बधाई के पात्र हैं। उन्होंने झारखंड में पार्टी को और भी मजबूत तथा विस्तार करने के लिए कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया। झारखंड में पार्टी के पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता कमजोर नहीं है। उनलोगों को केवल उचित मार्गदर्शन की जरूरत है। कार्यकर्ताओं को बेहतर मार्गदर्शन मिले तो झारखंड में जदयू के नाम का डंका बजने से कोई रोक नहीं सकता है। इस दौरान राज्यसभा सांसद खीरु महतो के साथ पार्टी के धनबाद जिला अध्यक्ष पिंटू कुमार सिंह भी मौजूद थे।