13/05/2026
रिपोर्ट : वरुण वैध
केंदुआ : कुसुंडा एरिया प्रबंधन और जनता श्रमिक संघ के बीच बुधवार को जीएम कार्यालय में मजदूरों की समस्याओं को लेकर वार्ता हुई.इस दौरान जशसं नेताओं ने गोंडूडीह खास कुसुंडा कोलियरी प्रबंधन की कार्यशैली को लेकर नाराजगी जताई.उन्होंने कहा कि प्रबंधन के लिए सभी मजदूर एक जैसे है.प्रबंधन को पक्षपात नहीं करना चाहिए.वार्ता में मौजूद जीएम निखिल बी त्रिवेदी ने जशसं नेताओं की बातों को सुनने के बाद समस्याओं का निदान करने के लिए सकारात्मक आश्वासन दिया.वार्ता में प्रबंधन की ओर से जीएम एनबी त्रिवेदी, एरिया एचआर हेड योगिता सकलानी, गोंदुडीह खास कुसुंडा कोलियरी पीओ दिलीप कुमार,मैनेजर अवध बिहारी सिंह जबकि संघ की ओर से केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रदीप सिन्हा ,कुसुंडा क्षेत्रीय सचिव कमलेश कुमार पासवान, ओम प्रकाश सिंह,आरएपी पासवान,देवराज सिंह,शिवशंकर सिंह,इंद्रदेव पासवान,श्रवण कुमार,सोनू कुमार,मिथलेश कुमार,विनय कुमार,प्रमोद प्रसाद,रूपेश कुमार ठाकुर,राजू रवानी,गोवर्धन भुईयां,अशोक रजक,अनिल कुमार,राजकुमार कुर्मी,प्रेम चौहान सहित अन्य संघ समर्थक उपस्थित थे.