15/05/2026
रिपोर्ट -वरुण वैध
केंदुआडीह थाना क्षेत्र के गंसाडीह कुम्हार पट्टी के रहनेवाले लाला चौहान 48 का शव शुक्रवार को संदिग्ध स्थिति में उसके मिट्टी के टूटे फूटे घर में होने की सूचना केंदुआडीह पुलिस को मिली.जिसके बाद पुलिस त्वरित कार्रवाई करते गंनसाडीह कुम्हार पट्टी पहुंची व जांच में जुट गई. पुलिस को मृतक लाला चौहान की पत्नी कुंती देवी ने बताया कि उसका पति कोई काम धंधा नहीं करता है और अक्सर बीमार रहता है.सुबह में रोज की तरह चूल्हा चौका का कार्य करने के लिए करीब सात बजे घर से बाहर निकली दिन में लगभग बारह एक बजे लौटी तो पति को उठाने लगी तो पति नहीं उठा. इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दी.जिसके बाद पुलिस ने कागजी प्रक्रिया कर शव को पोस्टमार्टम के लिए एस एन एम सी एच भेज दिया .मृतक लाला चौहान की तीन पुत्री और एक पुत्र है.पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.