19/05/2026
धनबाद : मंगलवार को श्री पार्श्वनाथ मिशन एयरपोर्ट समूह का एक प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष पप्पू सिंह के नेतृत्व मे धनबाद के विधायक राज सिन्हा से मिलकर ज्ञापन पत्र सौपा.ज्ञापन मे तोपचांची के छेत्र मे एयरपोर्ट की मांग की गयी है.समूह के मुख्य को-ऑर्डिनेटर प्रवीण गोधा ने कहा कि तोपचांची छेत्र मे राष्ट्रीय स्तर का एयरपोर्ट बनाने के लिए समुचित जमीन उपलब्ध है, जिसका निरक्षण मिशन एयरपोर्ट समूह ने पूर्व मे भी किया है.समूह के अध्यक्ष पप्पू सिंह ने कहा कि धनबाद अपने दशकों पुराने एयरपोर्ट की मांग के लिए आज भो संघर्ष कर रहा है.जनप्रतिनिधियों को इस मांग को पूर्ण करने के लिए आगे आकर सार्थक और सकरात्मक पहल करना पड़ेगा.तब जाकर एयरपोर्ट का सपना साकार हो सकेगा.सचिव अविनाश पाण्डेय ने कहा कि धनबाद एयरपोर्ट की मांग को लेकर सड़क से सदन तक लड़ाई लड़ रहा है.केंद्र एवं राज्य सरकार समनव्य स्थापित कर इस मांग को पूरा करे.धनबाद विधायक राज सिन्हा ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासत किया कि वे इस मुहीम का समर्थन करते है एवं विधान सभा मे धनबाद एयरपोर्ट की मांग को पूरजोर तरीके से उठाएंगे.पूर्व मे भी इसको लेकर रघुवर दास की सरकार के समय सिंदरी के बलियापुर मे एयरपोर्ट बनाने को लेकर उन्होंने पहल किया था लेकिन पूरा जमीन नही उपलब्ध होने के कारण ये कार्य पूर्ण न हो सका.प्रतिनिधमंडल मे पप्पू सिंह,प्रवीण गोधा,अविनाश पाण्डेय,रतिलाल महतो आदि उपस्थित थे.