20/05/2026
रिपोर्ट : वरुण वैध
धनबाद : मटकुरिया स्थित कोयलांचल स्कूल में आयोजित दो दिवसीय समर कैंप का समापन हर्षोल्लास एवं उत्साहपूर्ण माहोल में किया गया। इस समर कैंप में 100 से अधिक बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और विभिन्न स्वनात्मक स्वं मनोरंजक गतिविधियों का जमकर आनंद उठाया।कार्यक्रम में कोयलांचल स्कूल निर्देशक राहुल कश्चप, प्रधानाचायी श्रीमती ज्योति दीक्षित एवं विद्यालय के सभी शिक्षक- शिक्षको की उपस्थिति रही। समर कैंप के दौरान बच्चों को सबसे पहले रिफ्रेशमेंट दिया गया, जिसके बाद योगा सत्र आयोजित किया गया। इसके साथ ही बच्चों के लिए ड्राइंग प्रतियोगिता, गुल्लक पेंटिंग एवं डेकोरेशन जैसे आकर्षक गतिविधियाँ कराई गई। बच्चों ने क्राफ्ट गतिविधियों में भी अपनी रचनात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।समर कैंप में बच्चों ने डांस का खूब मरती की। वही पूल पार्टी बच्चों के लिए आकर्षण का केंद्र रही, जहाँ बच्चों ने जमकर आनंद उठाया। विद्यालय प्रबंधन की ओर से बच्चों के मनोरंजन के लिए मूवी और स्वादिष्ट जलपान की व्यवस्था भी की गई।क्ले आर्ट, साइंस मैजिक जैसी गतिविधियों के माध्यम से नई-नई चीजों की जानकारी दी गई। कई बच्चों ने उत्सुकतावश सवाल भी पूछे,जिनका समाधान वहाँ उपस्थित शिक्षको ने बहुत ही सरल एवं रोचक तरीके से किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह साफ झलक रहा था। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य बच्चो के मानसिक, शारीरिक एवं रचनात्मक विकास को बढ़ावा देना है, ताकि बच्चे खेल-खेल मे नई- नई चीजें सीख सके।इस कार्यक्रम को सफल वनाने मे विद्यालय उप-निर्देशक
पप्पू पासवान,विश्वजीत दास गुप्ता,मनोज शर्मा,विनय सिंह,सपन सरकार, राकेश मिश्रा,दिलीप वर्णवाल, दिलीप गोस्वामी, कुमारी जया पांडेय,अनीता सिंह,रितु नारनौल,बबीता चौहान,सोना सेनगुप्ता,राखी कोहली,पूजा अग्रवाल,एवं विद्यालय के सभी सदस्यो का सराहनीय सहयोग रहा।